BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा: कंटेनर पलटने से 6 की मौत, कई घायल

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
अनियंत्रित होकर गोमती नदी में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रफ्तार का कहर टूटा है. यहां आज सुबह तेज रफ्तार से जा रहा कंटेनर का टायर पट गया और यह पलट गया. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हादसे में कंटेनर में लदे कई पशुओं की भी मौत हो गई.

क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) धनौरा सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अमरोहा में नेशनल हाईवे के मोहम्मदाबाद की पुलिया के पास पशुओं से लदे एक कंटेनर का टायर पंचर होने पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में कंटेनर सवार 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 11 लोग घायल हो गए. इसके अलावा कंटेनर में लदे डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं की भी मौत हो चुकी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि कंटेनर जयपुर से पशु लेकर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में जा रहा था. इसमें 25 पशु लदे हुए थे और 20 से अधिक लोग सवार थे. यह कंटेनर जैसे ही हाईवे पर बृजघाट चौकी से निकलने के बाद गांव मोहम्दाबाद के पास पहुंचा, अगले टायर में पंचर हो गया. इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. उसमें सवार लोग और पशु नीचे दब गए. हाइवे में टायर पंचर होने के बाद कंटेनर इतना तेजी से पलट गया कि कोई संभल नहीं पाया.

गनीमत यह रही है कि सुबह होने की वजह से ज्यादा वाहन नहीं चल रहे थे. मौके पर अफरातफरी मच गई. कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई. पुलिस को भी हादसे की खबर दी गई. ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे घायल और शवों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्मशान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 15-15 लाख रुपये

Next Post

6 जनवरी को मिल सकती है सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी!

Next Post
सौरव गांगुली के परिवार के 4 लोग हुए कोरोना संक्रमित

6 जनवरी को मिल सकती है सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d