मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा हुआ है. एक प्राइवेट बस के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और 60 फीट गहरी खाई में बस जा गिरी. एक्सीडेंट में अभी तक 5 यात्रियों की मौत होने की खबर है. घायलों की संख्या 25 से ज्यादा बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह खंडाला के अमृतांजन ब्रिज के पास हुआ. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे हादसे हुए हैं. इनपर लगाम कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मैक्सिमम स्पीड को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा से घटाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दिया है.

