BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा: कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 4 की मौत

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 9 माह के बच्चे की कटी गर्दन
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत  बीती रात ऑल्टो कार एक खड़ी ट्रक से टक्कर हो जाने से चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मिली जानकारी के अनुसार नबीनगर निवासी संजय (उम्र 55 वर्ष) प्रसाद अपने पुत्री का तिलक चढ़ा कर नबीनगर( बिहार) लौट रहे थे. इसी बीच छतरपुर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास पिझले कुछ दिनों से खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई. जिसमें मौके पर ही दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा दो घायल व्यक्तियों को पुलिस एंबुलेंस द्वारा अनुमंडल अस्पताल छतरपुर भेजा. जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया. 

दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस द्वारा छतरपुर थाना लाया गया. उसके बाद कार में फंसे दोनो शवो को कार की बॉडी काट कर निकाला गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन छतरपुर थाना पहुंचे. परिजनों ने बताया कि संजय प्रसाद (उम्र करीब 55 वर्ष) नबीनगर (बिहार), सरयू प्रसाद (उम्र करीब 45 वर्ष) गया(बिहार), उमेश साव (उम्र करीब 55 वर्ष) डुमरी बालूगंज ( बिहार) और उमेश प्रसाद (उम्र करीब 50 वर्ष) बेरमो ( झारखंड) चारो आपसी रिश्तेदार थे. इधर छत्तरपुर पुलिस चारो शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु पी०एम०सी०एच० मेदिनीनगर भेजने की तैयारी में जुट गयी है. 

बताते चलें कि इस दुर्घटना के कुछ घंटे पहले ही छतरपुर निवासी राजेंद्र साहू के पुत्र भी इसी ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया था. जिसका इलाज पीएमसीएच मेदनीनगर में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने लाइव पलामू न्यूज को बताया कि छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही ट्रक पिछले छः दिनों से बिगड़ी हालत में सड़क पर खड़ी है. ट्रक में मरमत्ती का काम चल रहा है, लेकिन घटना के बाद ट्रक में रह रहा खलासी भी गाड़ी छोड़ भाग निकला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घटते लिंगानुपात को बेहतर करने में आप सभी करें सहयोगः डीसी

Next Post

अकलू राम महतो के निधन पर उपायुक्त ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Next Post
अकलू राम महतो के निधन पर उपायुक्त ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

अकलू राम महतो के निधन पर उपायुक्त ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d