BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में दर्दनाक हादसा, अररिया में भूसा घर में आग लगने से छह बच्चों की जिंदा जलकर मौत

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
बिहार में दर्दनाक हादसा, अररिया में भूसा घर में आग लगने से छह बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Share on FacebookShare on Twitter

अररिया: बिहार के अररिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है. जिले के पलासी थाने के कबैया गांव में भूसा घर में आग लगने से 6 बच्चों की जलकर मौत हो गई. अगलगी की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. इधर, बताया गया कि भूसा घर में अचानक आग लगने से ये बच्चे उसमें फंस गए. आग की लपटों में घिरकर 6 बच्चों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं.

भूसा घर में आग लगने के बाद बच्चों को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका. अगलगी की घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग में फंसे बच्चों को जब तक वे लोग निकाल पाते, तब तक मासूमों ने दम तोड़ दिया. भूसा घर में आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तत्काल दमकल विभाग को भी सूचना दी गई. पुलिस ने बच्चों के शव को भूसा घर से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए पास के अस्पताल भेजा है. इधर, कबैया गांव में लोग अगलगी की घटना से सकते में हैं. आग में 6 मासूम बच्चों के झुलसने से गांव में मातम का माहौल है. बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. आसपास के लोग बच्चों के परिजनों को ढाढस बंधाने में जुटे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोयला तस्करी मामलाः लाला कोलकाता में सीबीआइ के समक्ष हुए हाजिर

Next Post

रांची में विवाहिता ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

Next Post
रांची में विवाहिता ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

रांची में विवाहिता ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d