हजारीबागः हज़ारीबाग़ में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. गदोखर गांव स्थित तालाब में डूबने से 5 बच्चो की मौत हो गई है. बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे इसी दौरान यह हादसा हुआ . डूबने वाले बच्चो का नाम काजल कुमारी 12 साल गोलू कुमार 12 साल निविता कुमारी 13 साल दुर्गा कुमारी 12 साल रिया कुमारी 12 सालशामिल हैं.
कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित गदोखर गांव स्थित तालाब में मंगलवार को 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. हादसा नहाने के दौरान हुआ. घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से बाहर निकाला. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने पांचों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. डूब रहे एक बच्चे को बचाने के दौरान एक-एक कर सभी पांच बच्चे तालाब में डूब गए और उनकी मौत हो गई.
मृतकों में काजल कुमारी(14), निकिता कुमारी (13), दुर्गा कुमारी (11), रिया कुमारी (11) और रिशु कुमार (10) शामिल है. पांचों गांव में एक-दूसरे के आसपास ही रहा करते थे. मंगलवार को गर्मी ज्यादा होने पर सभी बच्चों ने गांव में स्थित तालाब में नहाने की योजना बनाई और वहां पहुंच गए.
नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. जब बाकी चार बच्चियों की उस पर नजर पड़ी तो उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं. इसी दरम्यान सभी बच्चे गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, पांचों बच्चे तालाब में डूब गए. कुछ देर बाद लोगों ने तालाब से बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टर ने पांचों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

