BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in समाचार
अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: भोजपुर में अनियंत्रित कार और ट्रक की सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है.

ये घटना धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई जगदीशपुर एनएच-30 की है. इस दुर्घटना में मारे गए दो लोग रोहतास और एक सारण जिले का निवासी बताए जा रहे हैं.

बता दें ‎कि धनगाई अटलांटा कंपनी व पेट्रोल पंप के समीप हुई इस घटना में दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई है कि कार का आगे का हिस्सा ट्रक के में फंस गया. ‎जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दुर्घटनाग्रस्त कार से तीनों शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

बताया जा रहा है ‎कि देर रात कार में सवार होकर तीन युवक पटना की ओर से रोहतास जा रहे थे और उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. उसी दौरान धनगाई जगदीशपुर पथ पर अटलांटा कंपनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार की जबरदस्त टक्कर हो गई.

बता दें ‎कि इस भीषण टक्कर में कार में सवार तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हालां‎कि स्थानीय लोगों द्वारा कार में सवार तीनों युवकों को बचाने का प्रयास किया जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों की मौत हो गई थी. ‎फिलहाल मृतकों में रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी लोटन राम के 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, दावत थाना क्षेत्र के ही अवाढ़ी गांव निवासी काशी राम के पुत्र 28 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार और सारण जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी अवध बिहारी दुबे के पुत्र निलेश दुबे शामिल हैं.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही धनगाई थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल मृतक तीनों युवकों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कहीं भी फोन चार्ज करने से पहले हो जाएं सावधान, SBI ने जारी किया अलर्ट

Next Post

JNU के कुलपति का घेराव करने पर 2 छात्रों को किया निलंबित

Next Post
JNU के कुलपति का घेराव करने पर 2 छात्रों को किया निलंबित

JNU के कुलपति का घेराव करने पर 2 छात्रों को किया निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d