हजारीबाग: हजारीबाग टाटीझरिया थाना अंतर्गत NH-100 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार सरिया (बगोदर) से इलाज के लिए आल्टो कार में चार लोग सवार होकर हज़ारीबाग आ रहे थे. इसी बीच टाटीझरिया पुल के पास करीब 12 बजे कोयला लदा 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर आल्टो कार पर ही पलट गया जिससे ट्रक और कार दोनों में आग लग गयी.
पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से 3 लोगों को बचाया गया, जिसमें 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, तथा 3 लोग (2 आल्टो सवार, 1 ट्रक चालक) घटना स्थल पर ही जल कर राख हो गए. घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस व दमकल के कर्मियों द्वारा अहले सुबह आग पर काबू पाया गया.

