साहिबगंज : साहिबगंज- मिर्जाचौकी पथ पर महादेवगंज में हाइवा की चपेट में आने से शुक्रवार को दो स्कूली बच्चियों की मौत हो गई. दोनों सगी बहन है. जानकारी के अनुसार निर्मल शर्मा की पुत्री सोनी कुमारी व माही कुमारी स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महादेवगंज के पास मिर्जाचौकी साहिबगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर सीओ कुमार कनिष्ठ घटनास्थल पर पहुंचे.
आक्राेशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. उनकी मांग है एसे मौत परोसते वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो, और उन्हेंह कठोर से कठोर डंड दिया जाए. पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर तैनात हो गए है. प्रशासन भीड़ को शांत भी करवाने का प्रयास कर रही है. लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है.

