रांचीः नामकुम में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दोस्त की बहन की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दोनों युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई.
घटना गुरुवार अहले सुबह देर सरवल रिंग रोड की है. मृतकों में थाना क्षेत्र के कोयरी बेड़ा निवासी समीर नायक(25) एवं बानो सिमडेगा निवासी उत्तम कांडुलना (26) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, समीर एवं उत्तम रिंग रोड स्थित विनायका गोदाम में काम करते थे.
बुधवार को दोनों खिजरी नया टोली अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 12 बजे दोनों पल्सर बाइक से घर आने के लिए निकले थे. लौटने के दौरान रिंग रोड पर सरवल गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

