BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओडिशा के कटक में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 40 यात्री घायल

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
ओडिशा के कटक में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 40 यात्री घायल

ओडिशा के कटक में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 40 यात्री घायल

Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा: कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है.

इस घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है. हालांकि 40 यात्री घायल हैं जिनमें 6 की हालत गंभीर है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे एक्सीडेंट मेडिकल वैन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. कुछ देर में उसके पहुंचने की संभावना है. हादसे के पीछे भीषण कोहरा कारण बताया जा रहा है. मौके पर लगी राहत टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया है. सुबह-सुबह सलगांव और नेरगुंडी स्टेशन के बीच यह घटना सामने आई.

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन हादसे में 8 कोचों को नुकसान पहुंचा है. पांच कोच पटरी से उतर गई हैं जबकि 3 कोच ट्रैक से हल्की नीचे लुढ़क गई हैं. इस घटना में किसी मौत की सूचना नहीं है.

कोहरे का कहर जारी

पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है. इस कारण दृश्यता काफी घट गई है. रेल और हवाई यातायात पर इसका काफी असर देखा जा रहा है. कटक का ट्रेन हादसा भी कोहरे की वजह से बताया जा रहा है. बता दें, भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 16 जनवरी को अलग-अलग कारणों से कई ट्रेनें कैंसिल की हैं. इनमें ज्यादातर गाड़ियों को गुरुवार के लिए पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं. जिन गाड़ियों को कैंसिल किया गया है, उनमें एक्सप्रेस, पैसेंजर और सुपर फास्ट ट्रेनों के साथ कुछ स्पेशल गाड़ियां भी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरटीआई को जवाब नहीं दे रहे प्राचार्य, लग रहे अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप

Next Post

अज्ञात चोरों ने नंदनी मोबाइल से ताला काटकर चोरी की घटना को दियाअंजाम,15 लाख की मोबाइल चोरी

Next Post
अज्ञात चोरों ने नंदनी मोबाइल से ताला काटकर चोरी की घटना को दियाअंजाम,15 लाख की मोबाइल चोरी

अज्ञात चोरों ने नंदनी मोबाइल से ताला काटकर चोरी की घटना को दियाअंजाम,15 लाख की मोबाइल चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d