पटना: बिहार में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ. पटना के पुनपुन के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस और बोलोरो के टकरा जाने से चार लोगों की घटना-स्थल पर ही मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक बोलेरो रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त पटरी पर ही फंस जाने से उसी वक्त पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के आजाने से ट्रेन के बोलेरो से टकराने पर जोर की आवाज हुई. तेज आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए स्थानीय लोगों द्वारा बोलेरो सवार लोगों को मदद की गई. लेकिन चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. बोलेरो में कितने लोग सवार थे, फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है.
घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई है. बचाव व राहत कार्य जारी है.

