रांची: झारखंड स्किल डेवलपमेंट पार्टनर एसोसिएशन के द्वारा महावीर टावर स्थित मेन रोड रांची कार्यालय में अदिति सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें आदित्य विक्रम जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेशनल कांग्रेस उपस्थित हुए.
इस बैठक में कौशल विकास केंद्र जो विगत 9 माह से COVID-19 एवं देश में तालाबंदी के कारण पूर्ण रूप से बंद है, जिससे राज्य में लगभग 350 केंद्रों में लगभग 5000 लोगों का रोजगार प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित है. इसके साथ-साथ विभिन्न कौशल विकास केंद्रों में लगभग 25 हजार प्रशिक्षु का प्रशिक्षण अधर में है.
उक्त संदर्भ में आदित्य विक्रम जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेशनल कांग्रेस को ज्ञापन सौंपा गया है एवं राज्य सरकार से अनुरोध किया गया कि राज्य भर में बंद पड़े प्रशिक्षण केंद्रों को अन्य राज्यों की भांति झारखंड राज्य में भी प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत की जाये.
बैठक में एसोसिएशन के पियूष गेरा, विश्वजीत मिश्रा, निरंजन कुमार सिंह, राजीव सिंह, शौर्य वैभव, पूर्णिमा कुमारी, संजय कुमार, आशीष धर्म, विनय कुमार, मैन्युअल कच्छप, ललित महतो, विश्वनाथ हंसदा, रजनीकांत शर्मा, विजय जयसवाल एवं अन्य लोग शामिल हुए.

