रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: आशा फैसिलिटेटर को ‘चमकी बुखार सर्वे तथा जागरूकता बैठक हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, डुमरा में विशेष प्रशिक्षण जिला बीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव द्वारा दिया गया.
सभी आशाओं को घर-घर जाकर चमकी बुखार का सर्वे करने का भी निर्देश दिया गया. प्रत्येक सप्ताह के अन्तराल पर अपने अपने क्षेत्र में चार बैठक आयोजित करने की भी बात कही गई. आशा चमकी बुखार के बारे मे जानकारी तथा प्राथमिक उपचार एवं शीघ्र रेफरल के बारे में बतायेंगी.
ज्ञात हो कि चमकी बुखार के चार अति प्रभावित प्रखण्डों में डुमरा, रुन्नीसैदपुर, नानपुर तथा सोनबरसा में 15 जुलाई के पूर्व सभी आशा को घर-घर जाकर चमकी बुखार का सर्वे तथा चार जागरूकता बैठक करने सम्बधी निदेश विभाग की ओर से दिए गए हैं.
बैठक में सभी आशा फैसिलिटेटर सम्मिलित हुईं .साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, डुमरा के स्वास्थ्य प्रबंधक, केयर इण्डिया एवं पीरामल फाउण्डेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

