रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वधान में इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में आयोजित एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया.
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को रिंग में फाइट के दौरान लिए जाने वाले स्कोर की जानकारी दी गई. साथ ही अपनी गलती से किस प्रकार से स्कोर को गवाया जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी गई. इन्होंने यह भी बताया कि 3 पॉइंट 2 पॉइंट और 1 पॉइंट किस प्रकार से आसानी से किये जा सकते हैं
प्रशिक्षण के दौरान ही वाइट बेल्ट से ब्लैक बेल्ट तक के कराटे खिलाड़ियों का ग्रेडिंग टेस्ट भी लिया गया जिसका परिणाम 7 अप्रैल को घोषित किया जाएगा.
इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि कोविड-19 के बाद यह पहला ऑफलाइन ग्रेडिंग एवं शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया है.
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है कराटे के प्रशिक्षण एवं अभ्यास से किया जा सकता है.
आज के इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में इमा के अध्यक्ष संसार अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, रवि कुमार सिंह, स्वस्तिका तरफदार, आशीष भुटकुमार, उमाशंकर महतो आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

