सभी बीएलओ का प्रशिक्षण अनिवार्य, न करने पर होगी कार्रवाईः उपायुक्त
मेदिनीनगर:- भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बीएलओ के उपयोग हेतु गरुड़ ऐप को लांच किया गया है. गरुड़ ऐप के माध्यम से प्रपत्र 6, 7, 8, 8 क आदि भरा जा सकता है.
उपायुक्त शशि रंजन ने गरुड़ ऐप को लेकर सभी बीएलओ की ट्रेनिंग 15 मार्च को करवाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त तिथि को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को गरुड़ ऐप से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गरुड़ ऐप के माध्यम से कार्यों का संचालन दिनांक 16 मार्च 2021 से प्रारंभ किया जाए.

