अशोनगर: जिला होमगार्ड कमाण्डेंट कमलनाथ धुर्वे के मार्गदर्शन में शिवराज सिंह बघेल एवं एचआई शशि कपूर द्वारा गुरूवार को वर्षा पूर्व तैयारियों के अंतर्गत स्थानीय तुलसी सरोवर तालाब में होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों का संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण के दौरान जवानों को स्टैमिना गेदरिंग के लिए बबलिंग-ब्रीदिंग, विक्टिम रेस्क्यू चिंटो, हैडटो, आर्म्सटो एवं चेस्टटो प्रैक्टिस के साथ लाइफबॉय-थ्रोइंग एवं लाइफ जैकेट बियरिंग प्रैक्टिस कराई गई.

