BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग पूरी, गगनयान को ले जाएंगे अंतरिक्ष में

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग पूरी, गगनयान को ले जाएंगे अंतरिक्ष में
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरू : भारत के 4 वायुसेना अधिकारियों ने रूस में गगनयान मिशन की ट्रेनिंग पूरी कर ली है. इन 4 भारतीय एस्ट्रोनॉट्स ने रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक जियोजनी शहर में स्थित रूसी स्पेस ट्रेनिंग सेंटर में एस्ट्रोनॉट्स बनने का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है. गगनयान मिशन के जरिए भारत अपने एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में लगा है. इन्हें गगननॉट्स कहा जा रहा है.

रूस के स्पेस कॉर्पोरेशन के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने बताया कि भारतीय गगननॉट्स ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है. इनकी ट्रेनिंग गैगरीन कॉस्मोनॉट्स ट्रेनिंग सेंटर में हुई है. इसके बाद हमने भारतीय राजदूत से भविष्य में द्विपक्षीय स्पेस मिशन को लेकर बातचीत की है. हमने उनसे कहा कि रूस भारत के साथ स्पेस मिशन करना चाहता है.

भारतीय एयरफोर्स अधिकारियों को गगननॉट्स बनाने के लिए ISRO और रूस के ग्लवकॉस्मॉस के बीच जून 2019 में समझौता हुआ था. भारतीय वायुसेना के चार पायलट जिनमें एक ग्रुप कैप्टन हैं. बाकी 3 विंग कमांडर हैं, इनकी ट्रेनिंग गैगरीन कॉस्मोनॉट्स ट्रेनिंग सेंटर में पूरी हो चुकी है.

इन भारतीय जाबांजों की ट्रेनिंग 10 फरवरी 2020 से शुरू हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे कुछ दिनों के लिए रोका गया था. बाद में इसे 12 मई में शुरू किया गया. इसके पहले ISRO के वैज्ञानिकों ने बताया था कि रूस में ट्रेनिंग लेने के बाद इन चारों गगननॉट्स को बेंगलुरू में गगनयान मॉड्यूल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस मॉड्यूल को ISRO ने खुद बनाया है. इसमें किसी भी अन्य देश की मदद नहीं ली गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार

Next Post

बांग्लादेश की PM को मारने की कोशिश के दोषियों को मौत की सजा

Next Post
बांग्लादेश की PM को मारने की कोशिश के दोषियों को मौत की सजा

बांग्लादेश की PM को मारने की कोशिश के दोषियों को मौत की सजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d