गुना: कोविड-19 के मद्देनजर मानस भवन में गुना शहर के सर्वे दलों का दो सत्रों में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन गत दिनों किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम द्वारा कंटेनमेंट एरिया में गुणवत्तापूर्ण सर्वे करने, सर्दी, खांसी, बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ के मरीजों को सार्थक एप में तत्काल दर्ज करने के निर्देश दिए.
साथ ही उन्होंने सहयोग से सुरक्षा अभियान की शपथ भी दिलाई. इस अवसर पर कलेक्टर पुरषोत्तम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश परिख द्वारा सहयोग से सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत शपथ पत्र भी भरा गया.
प्रशिक्षण सत्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी. बुनकर सहित गुना शहर के सर्वे दलों के सदस्य मौजूद रहे.

