BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग

by bnnbharat.com
August 22, 2019
in समाचार
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग
Share on FacebookShare on Twitter

भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए केंद्र सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इसमें देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों के 42 लाख शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ खेल-खेल में पढ़ाई, लर्निंग आउटकम, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि का प्रशिक्षण  दिया जाएगा। खास बात है कि इस प्रोग्राम में शिक्षकों को क्लासरूम के साथ-साथ फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से भी ट्रेनिंग मिलेगी।

दिल्ली में बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नेशनल इंसिएटिव ऑन स्कूल टीचर हेड हॉलीस्टिक एडवांसमेंट का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब आईएएस बनना आसान होगा पर शिक्षक नहीं। शिक्षक एक छात्र का नहीं पूरे देश का निर्माता होता है। शिक्षक की कक्षा से वैज्ञानिक, प्रशासनिक, राजनेता, अभिनेता, शिक्षक, डॉक्टर और समाज सेवक निकलते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही कमजोर होगा तो देश का विकास और भविष्य दोनों खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक बनने की पढ़ाई के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया जा रहा है। अब ऐसे ही कोई भी शिक्षक नहीं बन पाएगा। निशंक ने कहा, ट्रेनिंग में पॉक्सो एक्ट और दिव्यांगजन के लिए किस प्रकार के दिशा-निर्देश की भी पढ़ाई करवाई जाएगी। इससे पहले भारत सरकार की स्कूल शिक्षा सचिव रीना रे ने शिक्षकों की ट्रेनिंग पर पहले और नई ट्रेनिंग पर विस्तार से जानकारी दी।

  1. भाषा, मैथ, सोशल साइंसेज पर मुख्य रूप से फोकस
  2. पढ़ाने के ढंग के साथ लीडरशिप की भी ट्रेनिंग  
  3. शिक्षकों की ट्रेनिंग का मंत्रालय ऑनलाइन निगरानी करेगा
  4. इस दौरान उनकी प्रतिदिन हाजिरी की भी जांच होगी
  5. उन्हें काउंसलिंग करके दिक्कतों को दूर किया जाएगा
  6. ताकि वे विद्यार्थियों की दिक्कतों को अच्छे से समझ सकें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 घंटे चले ड्रामे के बाद चिदंबरम को सीबीआई ने लिया हिरासत में

Next Post

आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र

Next Post
आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र

आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d