हजारीबाग:- नगरीय क्षेत्र के युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त करने में नगर निगम , हजारीबाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है.इसी संदर्भ में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत नगर आयुक्त ,नगर निगम हजारीबाग के निर्देशानुसार 23 से 25मार्च तक अभियान चलाया गया. 23 मार्च अवस्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में लगभग 55 शहरी गरीब आवेदकों का कॉन्सेल्लिंग किया गया. 24मार्च को अटल चौक ,मटवारी अवस्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में लभुको कॉन्सेल्लिंग किया गया. आज हुरहुरू अवस्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में लगभग 205 स्वयं सहायता समूहों के आवेदकों का के लिए कॉन्सेल्लिंग किया गया.नगर मिशन प्रबंधक मधु कुमारी के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण के उपरांत शहरी गरीब युवक युवतियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा. उक्त कॉन्सेल्लिंग को सफल बनाने हेतु नगर मिशन प्रबंधक मधु कुमारी, सामुदायिक संगठनकर्ता विक्रम कुमार , सामुदायिक संसाधन सेविका एवं विभिन्न संस्थाओं के कर्मियों ने अपना योगदान दिया.