BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो शहरों के लिए रवाना हुईं ट्रेनें, खुलेगी आज की आखिरी गाड़ी

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in समाचार
दो शहरों के लिए रवाना हुईं ट्रेनें, खुलेगी आज की आखिरी गाड़ी

दो शहरों के लिए रवाना हुईं ट्रेनें, खुलेगी आज की आखिरी गाड़ी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय रेलवे ने मंगलवार को रेल सेवाओं को आशिंक रूप से बहाल कर दिया. लॉकडाउन के बीच शाम चार बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना हुई. नई दिल्ली-बिलासपुर ट्रेन से कुल 1,177 यात्रियों ने बिलासपुर के लिए प्रस्थान किया. यह पहली ट्रेन है,जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई है.

करीब डेढ़ महीने तक यात्री ट्रेन सेवाएं बंद रहने के बाद मंगलवार से रेलवे ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया था, जिसके लिए सीटों की बुकिंग सोमवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू की गई.

नई दिल्ली स्टेशन से दूसरी ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई. नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 1,122 यात्रियों लेकर शाम 4:45 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई. इसके अलावा तीसरी ट्रेन नई दिल्ली से बंगलुरू के लिए रात 9:15 बजे रवाना होगी. नई दिल्ली-बंगलुरू स्पेशल ट्रेन में कुल 1,162 यात्रियों ने टिकट बुक कराया है.

नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1,177 यात्रियों के लिए कुल 741 पीएनआर जारी किए गए. जबकि नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1,122 यात्रियों के लिए कुल 442 पीएनआर उत्पन्न किए गए. नई दिल्ली-बेंगलुरु विशेष ट्रेन में यात्रा करने वाले 1,162 यात्रियों के लिए कुल 804 पीएनआर उत्पन्न किए गए हैं.

उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति केवल पहाड़गंज की तरफ से सभी कंफर्म टिकट धारकों के लिए होगी. अजमेरी गेट की तरफ से यात्रियों के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. अभी के लिए रेलवे ने 12 मई से 20 मई के बीच चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है.

आज खुलने वाली ट्रेनें

  • हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 4ः 50 बजे हावड़ा स्टेशन से खुली.
  • राजेंद्रनगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 7 बजे राजेंद्र नगर से खुलेगी.
  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन शाम 5ः 15 बजे नई दिल्ली से राजेंद्र नगर के लिए रवाना हुई.
  • नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन शाम 4ः45 बजे नई दिल्ली से खुली.
  • बंगलुरू-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन रात 9ः15 बजे खुलेगी.
  • नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन शाम चार बजे खुली.
  • मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम पाच बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन से खुली.
  • अहमदाबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से शाम 5ः40 बजे खुलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना और घरेलू परिस्थितियों के कारण 2 CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

Next Post

विकास के नाम पर हमने धरती के साथ किया अन्याय: रामाशीष सिंह

Next Post
विकास के नाम पर हमने धरती के साथ किया अन्याय: रामाशीष सिंह

विकास के नाम पर हमने धरती के साथ किया अन्याय: रामाशीष सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d