BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहीं चलेंगी ट्रेनें, मजदूरों को भेजने के लिए निकालेंगे दूसरा रास्ता: उद्धव ठाकरे

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in समाचार
नहीं चलेंगी ट्रेनें, मजदूरों को भेजने के लिए निकालेंगे दूसरा रास्ता: उद्धव ठाकरे
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को वीडियो के जरिए कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि आजकल लोग बोल रहे हैं कि भगवान कहां है. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस समय हमारी सेवा कर रहे डॉक्टर, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों में भगवान हैं.

ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों की जल्द मदद करने का आश्वासन दिया. हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल रेल सेवा शुरू नहीं होगी. इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दो पुलिसवालों के निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त किया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज अक्षय तृतीया है लेकिन कोई जश्न नहीं है. मैं इसके लिए सभी का आभारी हूं. मैं सभी से अपील करता हूं कि यह रमजान का महीना है लेकिन प्रार्थना के लिए कृपया बाहर न जाएं. हर कोई पूछ रहा है कि भगवान कहां है. भगवान उन सभी में है (पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी और अन्य) जो इस कठिन समय में हमारी सेवा कर रहे हैं.’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो भीड़ बढ़ेगी और अगर भीड़ हुई तो संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा, साथ ही साथ लॉकडाउन को और भी बढ़ाना पड़ेगा.

सीएम ने कहा कि कोटा में फंसे राज्य के छात्रों को भी सरकार वापस लाने के लिए बात कर रही है. उन्होंने कहा कि इस आपदा की आशंका किसी को नहीं थी. सीएम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना से जंग में सहयोग करें. अभी गलियों में आकर नमाज पढ़ने का वक्त नहीं है. रमजान के दौरान लोग घर में ही रहकर नमाज अदा करें.

प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘मैं सभी प्रवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं केंद्र से बात कर रहा हूं और जो भी संभव होगा उसे जल्द ही किया जाएगा. एक चीज पक्की है कि ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैं क्योंकि हम भीड़ नहीं चाहते हैं. अन्यथा, लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार हर झारखंडवासी को सकुशल वापस लाने की तैयारी में जुटी है: हेमंत सोरेन

Next Post

कोरोना महामारी से लड़ने मे भाजपा रुकावट पैदा न करे – वामदल

Next Post
कोरोना महामारी से लड़ने मे भाजपा रुकावट पैदा न करे - वामदल

कोरोना महामारी से लड़ने मे भाजपा रुकावट पैदा न करे - वामदल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d