BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,डीआइजी गोरखपुर बने प्रीतिंदर सिंह ,दिनेश कुमार पी बने गोरखपुर के नए एसएसपी

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस,डीआइजी गोरखपुर बने प्रीतिंदर सिंह ,दिनेश कुमार पी बने गोरखपुर के नए एसएसपी
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

डीआईजी झांसी बने जोगिंदर कुमार, आईजी कानून व्यवस्था बने आईजी राजेश मोदक डी राव

गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नोएडा और लखनऊ के बाद दो बड़े शहर, वाराणसी और कानपुर में भी कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी है. कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इस पर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया.वहीं गुरुवार देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश के कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं.

 यूपी में शुक्रवार की सुबह आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गयी दिनेश कुमार पी को गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं यहां एसएसपी रहे जोगिंदर कुमार को डीआईजी झांसी बनाया गया है. इसी प्रकार आईजी राजेश मोदक  डी राव को आईजी कानून व्यवस्था मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है. उनकी जगह कानपुर नगर के एसएसपी रहे डॉ प्रीतिंदर सिंह को गोरखपुर का नया डीआईजी बनाया गया है. कुछ दिनों पहले एसएसपी जोगिंदर कुमार का डीआईजी तो राजेश  मोदक डी राव का आईजी रैंक पर प्रमोशन हुआ था. तो इसी प्रकार सचींद्र पटेल को कुशीनगर, संतोष सिंह को गोंडा और शैलेश पाण्डेय को अयोध्या का एसपी बनाया गया है

जारी लिस्ट में ए सतीश गणेश को वाराणसी, असीम अरुण को कानपुर का पहला कमिश्रर बनाया गया है. अमित पाठक का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह का भी ट्रांसफर किया गया है असीम अरुण अभी अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ में तैनात थे जबकि ए सतीश गणेश अपर पुलिस महानिदेशक आगरा में. पीयूष मोर्डिया को अलीगढ़ से लखनऊ भेजा गया है. आकाश कुलहरि को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है. अखिलेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है. अनिल कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक एससीआरबी लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है डॉ मनोज कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अनुभाग लखनऊ के पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर और पुष्पांजलि पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे को अपर आयुक्त कमिश्नरेट गौतम बुध नगर बनाया गया है अशोक कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सडक़ सुरक्षा लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक यूपी112 लखनऊ भेजा गया है. विजय सिंह मीणा को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी से अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनाती दी गई है. नवीन अरोड़ा संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट को पुलिस महानिरीक्षक आगरा बनाया गया है. ज्योति नारायण को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सडक़ सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. रश्मि शर्मा पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद को पुलिस महानिरीक्षक बरेली की जिम्मेदारी मिली है. एसके भगत जो अभी तक पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात थे उन्हें पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी बनाकर भेजा गया है. राजेश कुमार पांडे जो पुलिस महानिरीक्षक बरेली की जिम्मेदारी निभा रहे थे उन्हें पुलिस महा निरीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ बनाया गया है सुभाष सिंह बघेल पुलिस महानिरीक्षक झांसी से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजे गए हैं पीयूष श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक मिर्जापुर से पुलिस महा निरीक्षक मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं. तथा शलभ माथुर को मुरादाबाद रेंज में डीआइजी के पद पर तैनात किया गया है. एसएसपी के पद पर भी तैनात किरीट कुमार राठौर को पीलीभीत, बबलू कुमार को एटीएस, मुनिराज जी को आगरा, कला निधि नैथानी को अलीगढ़, रोहन पी कनय को झांसी, सचींद्र पटेल को कुशीनगर, संतोष सिंह को गोंडा, शैलेश पाण्डेय को अयोध्या, आकाश तोमर को प्रतापगढ़ तथा सुजाता को बहराइच का एसएसपी बनाया गया है प्रीतिंदर सिंह 2004 बैच के है आईपीएस

जानकारी के अनुसार गोरखपुर के नए डीआईजी बने डॉ प्रीतिंदर सिंह 2004 बैच के आईपीएस हैं. इससे पहले वह कानपुर नगर में एसएसपी थे. इस दौरान उनका डीआईजी रैंक पर प्रमोशन हुआ था. मूल रूप से जोगरांव लुधियाना पंजाब के निवासी हैं. उन्होंने पटियाला के गर्वमेंट कालेज से एमबीबीएस किया है. इससे पहले वह कानपुर लखनऊ सोनभद्र ललितपुर बागपत सीतापुर गौतमबुद्धनगर  आगरा में एसपी व एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं.

2009 बैच के आईपीएस हैं दिनेश कुमार पी

जानकारी के अनुसार गोरखपुर के नए एसएसपी दिनेश कुमार पी 2009 बैच के आईपीएस हैं. मूल रूप से वह सेलम तमिलनाडु के हैं. उन्होंने एग्रीकल्चर से बीएसी किया है. इससे पहले वह झांसी में एसएसपी के पद पर जुलाई 2020 से थे. उनका 11 साल में बीस तो छह साल में 15 तबादला हो चुका है. वह जौनपुर में छह दिन के लिए एसपी के पद पर रहे. इससे पहले वह हमीरपुर कन्नौज अलीगढ़ आगरा इटावा कानपुर फरूर्खाबाद बिजनौर सहारनपुर आदि जिलों में एएसपी व एसपी के पदों पर रह चुके हैं. सहारनपुर में रहते हुए उन्होंने 41 लाख की डकैती का पर्दाफाश किया था. जिसके लिए डीजीपी से मेडल भी मिल चुका है.

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने गुरूवार की देर रात चिलुआताल के इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय को अपराध शाखा के इंवेस्टीगेशन विंग में भेज दिया. वहीं उनकी जगह पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर जय नारायण शुक्ला को  चिलुवाताल का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक ने युवती से दोस्तीकर शादी का बनाया दबाव, इंकार पर दी बदनाम करने की धमकी युवक भेजा गया जेल

Next Post

आज पूर्वांचलवासियों को होली पर तोहफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का लोकार्पण

Next Post
योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवा व अंतिम 5.5 लाख करोड़ का बजट

आज पूर्वांचलवासियों को होली पर तोहफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का लोकार्पण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d