चतरा: नक्सली गतिविधियों पर विराम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा ने बड़े पैमाने पर थानेदारों का फेरबदल किया है. कुल आठ थाना प्रभारी सहित एक दर्जन अवर पुलिस निरीक्षक बदले गए हैं. पुराने थाना प्रभारियों में से एक ही को इस बार मौका मिला है. वैसे ज्यादातर को शंटिंग में भेज दिया गया है. कुछ थाना प्रभारी प्रोन्नति के बाद जिले से विरमित कर दिए गए हैं.
▪️ इटखोरी थाना प्रभारी अवर निरीक्षक सचिन कुमार दास हंटरगंज थाना के नए थानेदार बनाए गए हैं.
▪️ पिपरवार थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अनिल कुमार को राजपुर.
▪️ सदर थाना के अवर निरीक्षक नईम अंसारी को प्रतापपुर.
▪️ महिला थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक गायत्री कुमारी को महिला थाना प्रभारी.
▪️ पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को वशिष्टनगर का प्रभारी.
▪️ पत्थलगड़ा थाना के अवर निरीक्षक थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा को इटखोरी थाना प्रभारी.
▪️ मयूरहंड थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कौशल सिंह को मयूरहंड थाना प्रभारी.
▪️ सदर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक गुप्तेश्वर राम को शीला पिकेट का प्रभारी.
▪️ टंडवा थाना के अवर निरीक्षक बंटी यादव को कुंदा थाना प्रभारी.
▪️ पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह को गिद्धौर थाना प्रभारी.
▪️ इटखोरी थाना के अवर निरीक्षक नितेश दुबे को पिपरवार का थाना प्रभारी व
▪️ पुलिस लाइन में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार को पत्थलगड़ा थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है.

