रांची: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कार्यपालक दंडाधिकारी जमशेदपुर मनमोहन प्रसाद को कार्यपालक दंडाधिकारी रांची बनाया गया है.
वहीं रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा की सेवा राजस्व विभाग को सौंप दी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की सेवा राजस्व निबंधन विभाग को सौंपी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी मनोज कुमार की सेवा भी राजस्व विभाग को, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर अविनाश पूर्णेन्दु की सेवा ग्रामीण विकास को, कार्यपालक दंडाधिकारी चाईबासा जीतेंद्र कुमार यादव की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को, कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुर कोड़ाह की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को और उपनिर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम की सेवा राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गयी है.

