रांची: आज झारखंड के 4 जिलों में तृतीय लिंग संगठन ने काला दिवस मनाया. काला दिवस इसलिए मनाया गया, क्योंकि जमशेदपुर, चाईबासा और रांची में तृतीय लिंग संगठन कार्य करती है, लेकिन कुछ बाहरी संगठन के लोग जो बाहर से निकाले गए वह यहां आकर पैसों के लिए कार्य कर रहे हैं और तृतीय लिंग संगठन के कार्य में बाधा बन रहे हैं.

ऐसे कुछ लोग तृतीय संगठित समुदाय को इस्तेमाल कर उनके तक पहुंचने वाली चीजों को अपने तक ला रहे हैं. यह एक ऐसी संस्था है, जिसने पहले बिहार में काम किया फिर वहां से भागकर झारखंड आ गई. अब झारखंड में ट्रांसजेंडर समुदाय के हर चीजों में रुकावट बन रही है. इसके लिए तृतीय लिंग समुदाय ने रांची, चाईबासा, सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर में काला दिवस मनाया. इसमें आम लोगों ने भी कोविड के टाइम पर व्हाट्सएप के माध्यम से सहयोग किया.


