50 वाहनों से वसूले गए 75 हजार रूपये
Simdega:- जिला परिवहन विभाग के द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. दिनांक 29 एवं 30 दिसम्बर को एमवीआई अरूण कुमार झा ने सड़क सुरक्षा टीम एवं दल बल के साथ वाहनों की जांच की.
एनएच 143 जोराम एवं पण्डरीपानी मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच की गई. लगभग 150 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई. 50 वाहनों को चालान काटते हुए 75 हजार रूपये का जुर्मान वसूला गया.जांच के दौरान टैम्पू चालक के द्वारा अधिक भाड़ा लेने की शिकायत सामने आई. एमवीआई ने उक्त वाहन का चालान काटते हुए जुर्माना वसूला. उन्होने चालक को हिदायत देते हुए कहा कि आम-जन से वाहन का किराया निर्धारित दर पर हीं ली जाए. अतिरिक्त राशि लेते हुए पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए. सामाजिक दूरी एवं मास्क का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

