BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सार्वजनिक वाहन चलाने का किया एलान

किराये में होगी 30 फीसदी बढ़ोतरी

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सार्वजनिक वाहन चलाने का किया एलान
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार से तीन महीने बाद सार्वजनिक वाहन चलाने का एलान किया है. किराये में 30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी. लेकिन कोरोना संकट तक ही जारी रहेगी. प्रदेश के ट्रांसपोर्टर लंबे समय से 50 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. किराया बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब ढीली होगी. मेटाडोर का न्यूनतम किराया अब आठ रुपये होगा, जो पहले छह रुपये था.

सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ परिचालन की अनुमति दी है. इस वजह से प्रदेश के निजी ट्रांसपोर्टर यात्री किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर थे. यात्री किराये में बढ़ोतरी के लिए परिवहन विभाग ने कमेटी गठित की थी. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यात्री किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.

ट्रांसपोर्टरों की बैठक आज, चालकों को जारी किए जाएंगे दिशा-निर्देश

प्रदेश में तीन महीने 23 दिन बाद बुधवार से 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू होगी. इसमें मेटाडोर, बसें, ऑटो और टैक्सी सहित अन्य सार्वजनिक परिवहन शामिल हैं. कोविड-19 के कारण 18 मार्च से सार्वजनिक परिवहन सेवा पर पाबंदी लगाई थी.

एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने कहा कि यात्री किराये में बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत है. हमारी एकजुटता व संघर्ष के कारण सरकार को जायज मांगों को मानना पड़ा.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिवराज सरकार का दावा, मध्य प्रदेश में है सबसे कम ग्रोथ रेट

Next Post

पेट्रोल दाम बढ़ा आपदा को अवसर बना रही सरकार: दिग्विजय सिंह

Next Post
पेट्रोल दाम बढ़ा आपदा को अवसर बना रही सरकार: दिग्विजय सिंह

पेट्रोल दाम बढ़ा आपदा को अवसर बना रही सरकार: दिग्विजय सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d