-
बाजार मोबाइल एप का दिया गया प्रशिक्षण
-
ऐप के माध्यम से मजदूरों का किया जाएगा निबंधन
-
एक सप्ताह के अंदर सभी प्रवासी मजदूरों का किया जाएगा निबंधन
-
कैंप लगाकर मजदूरों का किया जाएगा निबंधन
-
2 माह के लिए मिलेगा 10 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम चना
-
राशन कार्ड रहने पर नहीं मिलेगा योजना का लाभ
रांची: आज विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची, मीना की अध्यक्षता में रांची समाहरणालय, ब्लॉक-ए स्थित कमरा सं0-606 में प्रवासी/फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को दो माह के लिए 10 किलोग्राम चावल एवं 02 किलोग्राम चना उपलब्ध कराने हेतु Bazaar Mobile App का प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रांची, शिवचरण बनर्जी, डीपीएम, जीएसएलपीएस, शांति मार्डी, रितुराज, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, डी.आर.डी.ए., श्रम अधीक्षक, रांची, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पंचायती राज, रांची, सभी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के कम्प्यूटर ऑपरेटर, रांची जिला उपस्थित थे.
प्रशिक्षण में सभी को Bazaar Mobile App की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में आवंटित खाद्यान्न का वितरण वैसे प्रवासी मजदूरों के बीच किया जाना है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अथवा राज्य के PDS स्कीम के तहत आच्छादित नहीं है.
ऐसे प्रवासी मजदूरों को उनके मोबाईल नंबर के माध्यम से Bazaar Mobile App में निबंधन किया जाना है, जिसके लिए कैम्प लगाकर आधार संख्या, मोबाईल नंबर, नाम, जन्म तिथि, लिंग, बैक खाता, जिला का नाम आदि आंकडों की आवश्यकता है, जिसके आधार पर Bazaar Mobile App में निबंधित किया जाना है. जिनके पास पूर्व से राशन कार्ड है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
सभी प्रखंडों में उक्त डाटा संग्रहित कर एक सप्ताह के अंदर Bazaar Mobile App में निबंधन किये जाने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रवासी मजदूरों को राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा सके.

