BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिकनिक मनाने घर से निकले एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
कार की चपेट में आकर 12 वर्षीय बच्चें की मौत , मुआवजे की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मारी

रवि सिन्हा                          

जमशेदपुर:- झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले की इचागढ़ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा में सोमवार को एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गये.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के रहने वाले कार में सवार सभी लोग पिकनिक मनाने दशम फॉल जा रहे थे. इसी बीच एनएच-33 पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा गांव में छोटू होटल के निकट तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे के बाद सभी शव गाड़ी में फंस गए थे. बाद में घटना पर पहुंची ईचागढ़ पुलिस ने कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला.

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी मृतक और घायलों के रिश्तेदारों ने बताया कि वे सभी लोग दशम फॉल घूमने जा रहे थे. मृतकों में ममता, मधु, अमन और अवध किशोर हैं. आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात टाटा स्टील में मैनेजर हैं. उन्होंने बताया कि मृतक अवध किशोर उनके ममेरे साले हैं. सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक जाने की योजना बनाई थी. इसके बाद यह लोग दो कार से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे. प्रभात कुमार की कार पीछे थी. उसके आगे अवध कुमार की कार चल रही थी. गाड़ी अमन चला रहा था. छोटू होटल के पास एक ट्रक खड़ा था.  इसी में कार ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी और मौत के बीच अपनी लड़ाई अस्पताल में लड़ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीनियर राज्य कुश्ती चयन ट्रायल सह चैंपियनशिव की शुरुआत

Next Post

एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन

Next Post
एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन

एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d