BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आगजनी की घटना में दो सहोदर मासूम भाईयों की दर्दनाक मौत

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in Uncategorized
आगजनी की घटना में दो सहोदर मासूम भाईयों की दर्दनाक मौत

आगजनी की घटना में दो सहोदर मासूम भाईयों की दर्दनाक मौत

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा के नक्सल प्रभावित लावालौंग थाना क्षेत्र में कल शाम एक हृदयविदारक आगजनी की घटना में दो सहोदर मासूम भाइयों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना थाना क्षेत्र के हेडुम पंचायत अंतर्गत पोटम गांव की है.

घटना के बाद जहां गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अगलग्गी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस कारण गांव के विजय भुईयां के खपरैल घर में अचानक आग लग गई.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घर में सो रहे विजय के दो मासूम बच्चों में से एक आठ वर्षीय बालवीर की झुलस कर मौके पर ही कर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका छोटा बेटा पांच वर्षीय राजवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई. आगलगी कि इस घटना में विजय का घर भी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया. इधर सहोदर भाइयों की मौत की खबर के बाद पोटम गांव में मातम पसर गया है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे लावालौंग थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने परिजनों को आर्थिक मदद करते हुए उन्हें हर संभव सरकारी मदद दिलाने की बात कही है.

गौरतलब है कि जिस समय घर में आग लगी उस समय ना तो विजय घर में था और ना ही उसकी पत्नी. जिसके कारण बच्चे आग लगने के बाद घर से बाहर नहीं निकल सके. ग्रामीणों ने बताया कि विजय दूसरे राज्य से वापस लौटने के बाद लावालौंग में क्वारंटीन किया गया है, वहीं उसकी पत्नी घटना के दौरान खेत में काम कर रही थी.

दूसरी ओर दो मासूम बच्चों की जलकर हुई दर्दनाक मृत्यु पर राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है. दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतक परिवारजनों के साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले को किया जा रहा है सेनेटाइज

Next Post

79 प्रवासी मजदूर जांच के बाद क्वारंटाइन और होम क्वारंटाइन

Next Post
79 प्रवासी मजदूर जांच के बाद क्वारंटाइन और होम क्वारंटाइन

79 प्रवासी मजदूर जांच के बाद क्वारंटाइन और होम क्वारंटाइन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d