BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में पलटी बस, 8 की मौत

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में पलटी बस, 8 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में पलटी बस, 8 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा: गंजाम जिले के पाटपुर थाना क्षेत्र के पालूखोल के पास बुधवार की सुबह तप्तपाणी घाटी में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक है. बस में कुल 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा.

सभी घायलों को दिगपहंडी और बरहमपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतकों में 5 महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है. मृतकों की शिनाख्त रायगढ़ा के विद्युत नायक, पूतागड़ की झूनू बेहेरा, कविसूर्यनगर बालीअसरा गांव की करिश्मा नायक, कोदला के एल.रमेश बेहेरा, सुनील नायक, संघमित्रा महापात्र, अनुष्का महापात्र और सुभाषिनी महाराणा के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति नाम की सवारी बस रायगड़ा के टिकिरी से बरहमपुर की ओर जा रही थी. सुबह साढ़े तीन से चार बजे के आस-पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया. बस का ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. घने जंगल के बीच हादसा होने के कारण बचाव कार्य में काफी देर हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया.

चीफ फायर ऑफिसर सुकांत सेठी के मुताबिक गैट कटर के जरिये बस को काटकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बाहर निकालने के लिए दमकल वाहिनी की 4 टीमों को बुलाया गया था. घटना स्थल पर फायर ऑफिसर उपस्थित रहकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खराब मौसम से कटरा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप, बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Next Post

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 28 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 28 गिरफ्तार

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 28 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d