BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत, 4 की मौत

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
कैंटर ने बाइक सवारों को कुचला, 1 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नवादा: बिहार के नवादा जिले में सोमवार की रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिला समेत एक युवक भी है. दरअसल, गिट्टी लदे ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पटना-रांची एनएच 31 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के हुडराही मोड़ के पास यह घटना हुई.

हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रक की ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई. ऑटो में कुल 7 लोग सवार थे. एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. महिला और पुरुष को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी वीम्स रेफर कर दिया गया है. स्थानीय इलाके के मुखिया उदय यादव ने बताया कि सभी अकबरपुर ब्लॉक से काम करा के लौट रहे थे.

उसी दौरान नेशनल हाईवे पर यह हादसा हो गया. ऑटो से ट्रक की भिड़ंत होते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से शवों को ऑटो से निकाला गया और घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया.

इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हुई है, जिनमें एक आंगनबाड़ी सेविका भी है. मृतका सुनीता साव जो कि आंगनबाड़ी सेविका है वो अपने पड़ोसी गायत्री देवी के साथ अकबरपुर ब्लॉक गई हुई थी. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेज दिया गया है और सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1500 से ज्यादा तोड़े गए मोबाइल टावर, होगी सख्त कार्रवाई: CM आंदोलन

Next Post

हनुमान मंदिर का जीर्णोंद्धार करेगा महावीर मंडल

Next Post
हनुमान मंदिर का जीर्णोंद्धार करेगा महावीर मंडल

हनुमान मंदिर का जीर्णोंद्धार करेगा महावीर मंडल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d