हजारीबाग: हजारीबाग जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई. अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया. जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए.
यह दुर्घटना चरही थाना अंतर्गत एनएच 33 पर घटी. सभी मजदूर रिकवा, चुरचू से मिक्सर मशीन लाद कर पिकअप वाहन पर सवार होकर हजारीबाग आ रहे थे.

