-
मजदूरों को उनके जिले तक पहुंचा रहा रांची जिला प्रशासन
-
अलग अलग बसों से मजदूरों को ले जाने की है व्यवस्था
-
पिछले 24 घंटे में कुल 902 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया घर
-
445 मजदूरों को पहुंचाया गया संबंधित जिला
-
457 मजदूर भेजे गए पड़ोसी राज्य बिहार
-
खादगढ़ा बस स्टैंड में बनाया गया जिलेवार रजिस्ट्रेशन काउंटर
रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग राज्यों से प्रवासी मजदूर झारखंड लौट रहे हैं. इसी क्रम में रांची जिला में आने वाले प्रवासियों को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है.
उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम लगातार प्रवासी राहगीरों को रांची से अलग-अलग बसों द्वारा उनके संबंधित जिलों/शहरों में पहुंचाने का काम कर रही है.

पिछले 24 घंटे में करीब 450 लोगों को उनके जिलों तक पहुंचाया गया। आज विभिन्न जिलों तक जाने वाले लोगों की सूची निम्न है-
देवघर- 31
गुमला- 15
कोडरमा – 08
गिरिडीह – 07
खूंटी- 15
जामताड़ा – 09
धनबाद – 07
दुमका- 14
साहेबगंज- 04
पाकुड़ – 57
पलामू- 29
लोहरदगा- 07
लातेहार- 02
गढ़वा – 21
सिमडेगा – 62
बोकारो- 24
रामगढ़ – 02
चतरा – 03
हजारीबाग- 03
सरायकेला खरसावां- 08
पश्चिमी सिंहभूम – 100
गोड्डा – 17
विभिन्न माध्यमों से रांची पहुंचे ऐसे प्रवासी मजदूर, जिनको रांची के अलावा झारखंड के अन्य जिलों में जाना है, उन्हें अलग- अलग बसों द्वारा संबंधित जिला भेजा जा रहा है.
457 मजदूर भेजे गए बिहार
रांची जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान फंसे बीमार, बुजुर्ग, जरूरतमंदों, मजदूरों को बिहार भेजा गया. आज दिनांक 21 मई 2020 को बिहार के विभिन्न जिलों के लिए 457 मजदूरों को रवाना किया गया.
खादगढ़ा बस स्टैंड पर बनाया गया है रजिस्ट्रेशन काउंटर
खादगढ़ा बस स्टैंड पर जिलावार प्रवासी पंजीकरण काउंटर बनाये गए हैं. जहां रांची आने वाले प्रवासी संबंधित जिला के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं.

