BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राजद्रोह का मामला हास्यास्पद: बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राजद्रोह का मामला हास्यास्पद: बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने को हास्यास्पद करार दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग इस उपचुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर राज्यद्रोह का मामला दर्ज किया गया. इससे बड़ा एवं हास्यास्पद मामला और कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के द्वारा धाराएं लिख कर दी गई. जो आश्चर्य की बात है.

ऐसा लगता है जैसे कि पुलिस प्रशासन के लोग अपना काम राजनीतिक पार्टी के एजेंडे की तरह किया है. उन्होंने कहा कि सरकार को बिना विलंब किए अध्यक्ष को गिरफ्तार करना चाहिए.

बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मैंने कहा था कि दिल्ली मत जाइए, नहीं तो लोग कहेंगे कि डर कर भाग गए. जिस थाना में केस दर्ज है, वहां सरेंडर कर दीजिए, पुलिस को क्यों कष्ट देना.

उन्होंने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनाव की सीटें एनडीए जीतती है तो सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. ऐसा कहने पर मेरे ऊपर भी केस करें, मुझे भी गिरफ्तार करें.

उन्होंने कहा कि खबर लिखने वाले कुछ रिपोटर्स को भी सरकार द्वारा लिखित नोटिस दिया गया. जिन्होंने खबर को पढ़ा वैसे लोगों को भी ढूंढ-ढूंढ कर नोटिस दिया जाना चाहिए. ऐसा लगता है सरकार दिमागी रूप से दिवालिया हो गई है. क्या कर रही है, क्या नहीं कर रही कुछ पता नहीं चल पा रहा है.

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी सरकारी एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं. रविवार की रात को मसलिया थाना के सुगा पहाड़ी गांव में सत्या कंस्ट्रक्शन की एक गाड़ी से पैसा, फुटबॉल, जर्सी, नेट जैसे सामग्री का वितरण किया जा रहा था. जिससे गांव वालों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लुईस मरांडी दुमका की बेटी है. वहां की बहू और उनका कुल खानदान भी वहीं का मतदाता है. वहीं बसंत सोरेन ना तो वहां के मतदाता हैं और ना उनके परिवार से कोई वहां का मतदाता है. इसलिए दोनों विधानसभा सीटों के लोग गोलबंद होकर एनडीए को वोट करने जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

न्यूरलट्यूब से ग्रसित दो माह की बच्ची का आरबीएसके ने कराया सफल ऑपरेशन

Next Post

रेल मंडल ठेकेदारों की समस्याओं पर किया गया विचार-विमर्श

Next Post
रेल मंडल ठेकेदारों की समस्याओं पर किया गया विचार-विमर्श

रेल मंडल ठेकेदारों की समस्याओं पर किया गया विचार-विमर्श

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d