BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया, रांची शाखा के तत्वावधान में चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस साइकिल प्रतियोगिता की शुरुआत राजेंद्र चौक से शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए आर के गाड़ोदि‍या एवं शाखा की अध्यक्षा सीए मनीषा बियानी ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर किया.

प्रतियोगिता राजेंद्र चौक से शुरू होकर एयरपोर्ट, विधानसभा भवन, जगरनाथपुर मंदिर, जेएससीऐ क्रिकेट स्टेडियम होते हुए धुर्वा डैम पर संपन्न हुई. प्रतिभागियों ने अपने कौशल एवं ज्ञान का उपयोग करते हुए दिए गए संकेतों को सुलझाते हुए इस प्रतियोगिता को पूरा किया. इस मार्ग पर प्रतियोगियों को विभिन्न जगहों पर तरह-तरह के मनोरंजक क्रियाकलाप जैसे योगा, धीमी साइकिलिंग आदि करना था.

इस खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों के 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सीए दीपक गड़ोदिया, सीए ऋषि रंजन और सीए मुकुंद झुनझुनवाला इस प्रतियोगिता के विजेता घोषित हुए.

विजेता प्रतियोगियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस आयोजन पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सीए मनीषा बियानी ने कहा कि यदि हम अपने दिनचर्या में साइकिलिंग को शामिल करें, तो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिल सकती है.

इस सफल प्रतियोगिता का आयोजन सीए राजीव टाक और सीए विनय विभाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इसे सफल बनाने में सीए प्रवीण शर्मा, सीए प्रभात कुमार, सीए निशा अग्रवाल, सीए संदीप जालान, सीए श्रवण गोयल, सीए रोहित रॉय, सीए ऋचा अग्रवाल, सीए श्रद्धा बागला और सीए अर्चना का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘ISHQ’ के हुए 23 साल पूरे, जूही ने शेयर किया एक फनी सीन

Next Post

एसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इस साल 8 पुलिसकर्मी कर चुके हैं सुसाईड

Next Post
हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

एसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इस साल 8 पुलिसकर्मी कर चुके हैं सुसाईड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d