BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खाली मिला है खजाना, भरकर करेंगे झारखंड का विकास: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
खाली मिला है खजाना, भरकर करेंगे झारखंड का विकास: रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के योजना सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भाजपा की सरकार खजाना को खाली छोड़ गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार नये सिरे से खजाना को भरकर झारखंड का विकास करेगी. डॉ. उरांव रविवार को पलामू दौरे के क्रम में परिसदर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

डॉ. उरांव ने कहा कि लॉकडाउन में राजस्व संग्रहण में कमी आयी है, लेकिन खर्च में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है, सर्वे कराकर कम टैक्स देने वाले व्यवसाय पर टैक्स बढ़ाया जाएगा. उन्होंने संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार से भी मदद का आग्रह किया है.

खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में अनाज वितरण में अनियमितता भाजपा सरकार से विरासत में मिली है. इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलवक्त सूबे में अनियमितता बरतने वाले 450 डीलर को निलंबित किया गया है. 63 डीलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विभाग में रिक्त पड़े पदों पर सरकार पदाधिकारी व कर्मियों की नियुक्ति करेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार सूबे के 10.50 लाख गरीबों को नया कार्ड देगी. राज्य सरकार 4 लाख और लोगों को अपने स्तर से राशन कार्ड देगी. सर्वे का काम जारी है. बताया कि पूरे झारखंड में 4 लाख ऐसे कार्डधारी हैं जिन्होंने एक से डेढ़ वर्ष तक वार्ड से अनाज का उठाव नहीं किया. डूप्लीकेट कार्ड बनवा लिया है. ऐसे लोगों का कार्ड रद्द कर अति जरूरतमंद लोगों को कार्ड दिया जाएगा.

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर की जीत की संभावना पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि 19 जून का इंतजार करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई में आज होगा सुशांत सिंह का अंतिम संस्‍कार, पिता व करीबी रिश्‍तेदार पहुंचे मुंबई

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d