रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के पांचवी के छात्र विनय महतो की हत्या मामले में अब नये सिरे से ट्रायल होगा. पोक्सो की विशेष अदालत ने मामले में नए सिरे से ट्रायल प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि पूर्व में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने मामले में आरोपी दो नाबालिग भाई बहन को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया था. विनय़ महतो के पिता मनबहाल महतो ने इस निर्णय के खिलाफ क्रिमिनल अपील दायर की थी. जिस पर आज फैसला आया है. अब यह मामला एक बार फिर से खुल गया है. माहूम हो कि 5 फरवरी 2016 को स्कूल परिसर में विनय महतो की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद यह मामला प्रकाश में आया. इस वाद में मामले में धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में दो नाबालिग समेत 4 लोगों को अभियुक्त बनाया गया. चारों एक ही परिवार के हैं.

