रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने हेमंत सोरेन सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार के सत्ता में आते ही आदिवासियों का नरसंहार होता और देशभक्तों पर पत्थरबाजी हो रही है. गिलुवा आज रांची में राजभवन के समख बिरुगुलीकेरा गांव की घटना के खिलाफ मौन धरना में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
प्रदेश भाजपा द्वारा आदिवासियों के सामूहिक नरसंहार एवं लोहरदगा में सी.ए.ए. समर्थन रैली पर
हुए पथराव, तोड़-फोड़, आगजनी एवं हिंसक हमला के खिलाफ मौन धरना कार्यक्रम आयोजित हुआ.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अपने पहले कैबिनेट के निर्णय से ही हेमंत सरकार ने अपना रोड मैप बता दिया है. राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण देना तथा राष्ट्रभक्तों को परेशान करना इसकी नियती है. उन्होंने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाली सरकार आदिवासियों का सामुहिक नरसंहार कराती है. आज अपराधी और उग्रवादी भयमुक्त हो चुके है, राज्य में कानून का नहीं अपराधियों का राज कायम हो गया है.
मौन धरना के बाद 22 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर चाईबासा नरसंहार
एवं लोहरदगा में सीएए के समर्थन रैली पर हुए हिंसक पथराव के खिलाफ ज्ञापन सौंप कर अविलंब कार्यवाही की मांग की.
धरना में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, उपाध्यक्ष आदित्य साहु, प्रिया सिंह, समीर उरांव, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री नवीन जयसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, जे.बी. तुबिद, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, तारिक इमरान, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सांवरमल अग्रवाल, सतीष सिन्हा, रविनाथ किशोर, चन्द्र प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे, सांसद सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक सी.पी. सिंह, समरी लाल, भानू प्रताप शाही, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमर बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजुर, लुईस मरांडी, दिनेश उरांव, मेयर आशा लकडा, रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष, सुरेन्द्र महतो, मोर्चा की आरती सिंह, सोना खान, अमित सिंह, ज्योतिरिश्वर सिंह समेत अन्य नेता शामिल थे.

