BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चमत्कारी वस्तु की तलाश में तीन गांव के आदिवासी ने 12 फीट खोद दी जमीन

by bnnbharat.com
August 23, 2020
in समाचार
चमत्कारी वस्तु की तलाश में तीन गांव के आदिवासी ने 12 फीट खोद दी जमीन
Share on FacebookShare on Twitter

राजगंज: धनबाद जिला स्थित बाघमारा ब्लॉक के एक गांव में किसी चमत्कारी वस्तु की तलाश हो रही है. इसके लिए बाकायदा जमीन की खुदाई की जा रही है. टेंट लगाकर. जी हां, तीन गांव के आदिवासी समुदाय के लोग तीन दिन से इस विश्वास के साथ जमीन खोद रहे हैं कि यहां से जो चमत्कारी वस्तु निकलेगा, वह उनका जीवन बदल देगा.

गंगापुर, राजा बांसपहाड़ व गरीबडीह के लोग पिछले तीन दिनों से दिन-रात एक किये हुए हैं. इन लोगों का कहना है कि 15 फीट नीचे कोई बेशकीमती चीज है, जिसका मिलना चमत्कारी साबित होगा. इस स्थान पर करीब 10-12 फुट गहरा व लगभग इतने ही चौड़े गड्ढे की खुदाई की जा चुकी है. अभी तक लोगों को कुछ हाथ नहीं लगा है.

जहां गड्ढा खोदा जा रहा है, वहां चट्टान निकल गया है. इस कारण खुदाई का काम काफी धीमा पड़ गया है. दिन में भीड़ के कारण लोग अब सिर्फ रात में ही खुदाई का काम कर रहे हैं. गंगापुर, चिरूबेड़ा, राजा बांसपहाड़, महतोटांड़, गरीबडीह, लक्ष्मणपुर, नीमटांड़, 12 नंबर सहित आसपास के ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि उस जगह कोई बड़ा खजाना गड़ा हुआ है.

कुछ लोग इसे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे हैं, तो कई लोग इसे अंधविश्वास भी बता रहे हैं. लेकिन, जिन लोगों ने जमीन की खुदाई का काम शुरू किया है, वे अपने काम में लगे हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि इस जमीन के नीचे से जो वस्तु निकलेगी, वह उनका जीवन बदल देगी.

राजगंज थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि किसी धातु या कीमती वस्तु की खोज में जमीन की खुदाई की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई के काम को रोक दिया गया. थानेदार ने कहा कि लोग अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर यह कर रहे हैं. पुलिस मामले पर नजर रख रही है.

दलुडीह पंचायत के प्रभारी मुखिया मधुसूदन प्रसाद के अनुसार, गंगापुर में जमीन की खुदाई की सूचना मिली है. इसे लेकर कई तरह की चर्चा सुनी जा रही है. एक-दो दिन में मामला स्पष्ट हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोड नहीं तो वोट नहीं गोविंद बिरहा के ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार

Next Post

चार दुकानों से नकदी और सामान की चोरी

Next Post
चार दुकानों से नकदी और सामान की चोरी

चार दुकानों से नकदी और सामान की चोरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d