BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदिवासी समाज को झाबुआ में नहीं लेने पड़ेंगे किराए पर बर्तन

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
आदिवासी समाज को झाबुआ में नहीं लेने पड़ेंगे किराए पर बर्तन

Tribal society will not have to take utensils on rent in Jhabua

Share on FacebookShare on Twitter

झाबुआ : मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के 218 गांव के आदिवासी परिवारों को अपने परिवार में होने वाले आयोजनों के लिए बर्तन किराए पर नहीं लेने पड़ेंगे, क्योंकि इन गांवों को सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत बर्तन उपलब्ध कराए गए हैं. राज्य सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री ओंमकार सिंह मरकाम ने शनिवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “प्रदेश में अब आदिवासी परिवारों को सामूहिक आयोजनों के लिए किराये पर बर्तन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राज्य सरकार ने आदिवासियों की मदद के लिए मुख्यमंत्री मदद योजना शुरू की है.”

मंत्री मरकाम ने बताया कि, मदद योजना से आदिवासी परिवारों को जन्म एवं मृत्यु के मौकों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क अनाज उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं प्रदेश में कन्या विवाह योजना की राशि को भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है.

आदिम-जाति कल्याण मंत्री मरकाम ने कार्यक्रम में कहा कि, आदिवासी क्षेत्रों में आधार-कार्ड बनाने का कार्य आदिम-जाति कल्याण विभाग करेगा. आदिवासी क्षेत्रों में अधोसंरचना के कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जा रहा है.

बताया गया है कि, सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए बर्तन गांव में उपलब्ध रहेंगे और इस वर्ग के लोगों को अपने परिवार में होने वाले आयोजनों में उपयोग के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सबसे अहम काम 100 दिनों में हुए : मोदी

Next Post

बांग्लादेशी पीएचडी छात्र की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

Next Post
बांग्लादेशी पीएचडी छात्र की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

बांग्लादेशी पीएचडी छात्र की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d