लोहरदगा: लोहरदगा जिला में शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. शहर के शहीद अजय उधान में उनकी प्रतिमा पर जिले वासियों ने श्रद्धा सूमन अर्पित करते हुए कहा कि अजय कुमार सिंह एक जांबाज पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने लोहरदगा जिला मे शांति व्यवस्था, अमन चैन स्थापित करने के लिए उग्रवादियों से लोहा लेते हुए 4 अक्टूबर 2000 को पेशरार में शहीद हो गए थे.
लोहरदगा में प्रति वर्ष शहीद एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है. इस बार कोरोना को देखते हुए सादगी के साथ शहादत दिवस मनाया गया, जहां पुलिस के जवानों ने सलामी दी. र्सवधर्म प्राथना किया गया. पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

