रांची:- भारतवर्ष के महामानव बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर जय आदिवासी केंद्रीय परिषद संघ राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के तत्वावधान में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया.
इस कार्यक्रम को विशेष रुप से अतिथि स्वरूप अधिवक्ता महेंद्र तिग्गा ने संबोधित किया. जिसमें कहा गया भारत में आजादी की नई इबारत लिखने वाले और मानव जीवन की संरचना करने वाले बाबासाहेब ने भारत के समस्त नागरिकों को समान अधिकार एवं अवसर की समता प्रदान की. बंधुता एवं न्याय, अभिव्यक्ति एवम् विचार, उपासना की स्वतंत्रता के साथ भारत को एकता के सूत्र में पिरोया और दुनिया के सबसे बड़े कानून भारतीय संविधान लिखकर आधुनिक भारत का निर्माण किया.
इस अवसर पर जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की ओर से महिला नेत्री निरंजना हेरेंज टोप्पो एवं प्रदेश प्रवक्ता हलदर चंदन पाहन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विशेष अधिकारों को पूर्ण रूप से पालन करने की मांग की . इस कार्यक्रम में विशेष रुप से राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, ट्राइबल एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड सहित बहुत सारे बच्चों ने हिस्सा लिया.जयंत टोप्पो, वासुदेव भगत, मंसाराम लोहरा, नंदू सिंह खेरवार, मुन्ना टोप्पो गीता लकड़ा डैंगों लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे.
