BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व मंत्री दुर्गा चरण दास को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
पूर्व मंत्री दुर्गा चरण दास को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन प्रमुख दुखद घटनाओं को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया. केरल एयरपोर्ट पर विमान हादसे में दो पायलट सहित 15 नागरिकों के निधन को लेकर, चंदनकियारी विधानसभा के 2 बार विधायक रहे एवं एकीकृत बिहार में पूर्व मंत्री व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष  दुर्गा चरण दास के आकस्मिक निधन को लेकर  एवं झारखंड आंदोलनकारी समाजसेवी व पत्रकार बशीर अहमद खान के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई.

अपने शोक भावपूर्ण श्रद्धांजलि में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि दुबई से लौट रहे हमारे देशवासियों की केरल एयरपोर्ट पर हुई दर्दनाक हादसे में मौत पर गहरे सदमे में हूं और मर्माहत हूं. मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

डॉ उरांव ने कहा झारखंड में हमारे आंदोलनकारी एवं पत्रकार बशीर अहमद खान जी का निधन हो गया उनसे भी हम काफी दुखित हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एकीकृत बिहार में मंत्री रहे बोकारो जिला के चंदनक्यारी से दो बार विधायक रहे दुर्गा चरण दास के असामयिक निधन पर भी पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है.

इन तीनों घटनाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती है एवं उनके आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से विनती करती है. शोकसभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने किया. शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव कि शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है जो कि पिछले बारह दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं.

शोक सभा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, निरंजन पासवान, सतीश पाल मुंजीनि, सुखेर भगत, बेलस तिर्की, रोशन कुमार, एस.एम.मोईन, सेवियर खेस मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत छोड़ो आंदोलन व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां पूरी

Next Post

दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d