बोकारो: राज्य स्थापना दिवस को लेकर आज बोकारो के सभी चौक चौराहो को सजाया गया है. वहीं नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा के प्रतिमा पर जिला प्रशासन के अधिकारी,बीएसएल के अधिकारी और गणमान्य लोगो ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. मौके पर डीसी मुकेश कुमार, डीडीसी रवि रंजन मिश्रा समेत अन्य अधिकारियो ने माल्यार्पण किया.
मीडिया से बातचीत करते हुए डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि आज बहुत एतिहासिक दिन हैं और भगवान बिरसा के बातों को अनुशररण करने की बात कही.

