रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव एवं प्रदेश कांग्रेसजनों ने राश्ट्रपिता की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. शहादत दिवस पर डाॅ. उरांव ने कहा कि गांधी जी का अपार स्नेह झारखंड से था. विषेशकर 1940 में रामगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का अधिवेशन देश की आजादी का सूत्रधार बना. अहिंसा और सत्याग्रह गांधी जी के आंदोलन का मूल मंत्र था. उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्षों और सिद्धांतो को अपने जीवन में उतारकर हम आम लोगों की सेवा करें तभी राश्टपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, रौशन लाल भाटिया, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ. राजेश गुप्ता, शमशेर आलम, डाॅ. एम तौसीफ, अमिताभ रंजन, ज्योति सिंह मथारू, जयप्रकाश गुप्ता, नेली नाथन, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, कामेश्वर गिरी, अरूण श्रीवास्तव, किशन अग्रवाल, महेश साहु, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजेश चन्द्र राजू, तपेश्वर नाथ मिश्र, जगरनाथ साहु, योगेन्द्र सिंह, शाली कुंकल, कृष्णा सहाय, मेरी तिर्की, प्रभात कुमार, नरेन्द्र कुमार लाल गोपी, रामानंद केशरी आदि शामिल थे.

