रांची. हॉकी झारखण्ड, झारखंड राज्य कुश्ती सघ एवं जिला खेल कार्यालय राँची द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि दी गई.
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को तथा जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया.
इस अवसर पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी डॉ0 प्रभात शंकर, हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष हरि ओम, झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.

