एस्टोर ग्रीन में आयोजित की गई प्राथना सभा
रांची: शनिवार को समाजसेवी राजीव रंजन एवं समाजसेवी अशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में एस्टोर ग्रीन कांके रोड में बिप्स इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजीक एंड मीडिया आर्ट्स बिप्स स्टूडियो के छात्रों के साथ एस्टोर ग्रीन सभागार में प्राथना सभा आयोजित की गई. इसमें झारखंड के प्रख्यात कलाकार, संगीतकार व संगीत निर्देशक स्व बुलु घोष की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई.
इस अवसर पर कलाकारों एवं संगीतप्रेमियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर झारखंड के महान कलाकार सह मनोरंजन के स्तंभ रहे स्व बुलु घोष के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.
मौके पर लोगों ने कहा कि बुलु घोष झारखंड फिल्म नीति के पहले सदस्य व गीत संगीत की दुनिया में काफी लोकप्रिय रहे. इनका म्यूजिकल बैंड बुलु पापा आर्केस्ट्रा झारखंड समेत बिहार में काफी पसंद किया गया.
उन्होंने उदित नारायण, उषा उथुप, कुमार शानू, विनोद राठौड़ आदि के साथ मंच साझा कर नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर परचम लहराया है. मौके पर प्रख्यात संगीतकार के तीसरी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र भी वितरित किया गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री देव कुमार धान, राजीव रंजन, अशुतोष द्विवेदी, आनंद जलान, शशि श्रीवास्तव, शेर खान, रंजना रंजन, पंखुड़ी रंजन, स्नेहा रंजन, पवन मिश्रा, गुड्डू, आयुष आदि उपस्थित थे.

