BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस भवन में आरपी राजा को दी गयी श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
December 25, 2019
in समाचार
कांग्रेस भवन में आरपी राजा को दी गयी श्रद्धांजलि

कांग्रेस भवन में आरपी राजा को दी गयी श्रद्धांजलि

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस भवन में आज दो मिनट का मौन रखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आरपी राजा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने स्व0 राजा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है.

ज्ञात हो कि स्व0 राजा का निधन कल 24 दिसंबर की रात 12.00 बजे गुड़गांव स्थित अस्पताल में हो गया है. वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में इलाज के क्रम में थे.

स्व0 राजा कांग्रेस के निष्ठावान एवं समर्पित नेता थे. वह रांची विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा आर0आर0डी0ए0 में अध्यक्ष, रियाडा के निदेशक एवं झारखंड मजदूर कोलियरी यूनियन के अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर भी रहे हैं. साथ ही साथ संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं तथा डा0 प्रदीप कुमार बलमुचू के अध्यक्षीयकाल में उनके राजनैतिक सलाहकर भी रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ संगठन को अपना पूरा जीवन समर्पित किया है और समर्पण की भावना से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है. उनके योगदान को कांग्रेस पार्टी कभी भुला नहीं सकती है. उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि स्व0 राजा कांग्रेस की नीति एवं सिद्धान्तों के अनुरूप पार्टी की सेवा की है तथा कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया है.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि स्व0 राजा के निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है. स्व0 राजा सभी के दिलों में शासन करते थे तथा संगठन के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हैं. उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है.

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि स्व0 राजा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कल कांग्रेस भवन रांची में 12.15 बजे लाया जायेगा तथा उनकी अत्येंष्ठि हरमू मुक्तिधाम में 12.30 बजे किया जायेगा.

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म, डा0 गुलफाम मुजीबी, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, मो. तौसीफ, शशिभूषण राय, निरंजन पासवान, दिनेश लाल सिन्हा, प्रवीण दूबे, जगदीश साहू, सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, प्रभात कुमार, सलीम खान, वारिश कुरैशी, केदार पासवान रामानन्द केशरी, भूषण पांडेय आदि शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे, मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा

Next Post

नव निर्वाचित विधायक रामचंद्र सिंह को कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

Next Post
नव निर्वाचित विधायक रामचंद्र सिंह को कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

नव निर्वाचित विधायक रामचंद्र सिंह को कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d